कृष्णाकांत साहू ने एडवेंचर स्कूल व भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- आज सबेरे से हो रही बारिश के बावजूद एडवेंचर स्कूल में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में कृष्णाकांत साहू ने तिरंगा फहराकर उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में साहू ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आज़ादी लाखों वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है,

इसे बनाए रखना और आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। उनके उद्बोधन से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

     इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय कुरूद व डबरा पारा में भी मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत साहू ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में नगर वासी और बच्चों में देश के प्रति गर्व और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। बड़ी संख्या में महेश केला, दीपक अग्रवाल, सुरेश वर्धावानी, शिल्पा केला, स्कूल के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक गण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top