Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्वामी आत्मानंद एवं कन्या विद्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर न होने से दुर्घटना का खतरा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- नगर के स्वामी आत्मानंद एवं कन्या विद्यालय के सामने अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं, जबकि यह मार्ग नगर का ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर के स्वामी आत्मानंद एवं कन्या विद्यालय के सामने अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं, जबकि यह मार्ग नगर का प्रमुख रास्ता है, जो स्कूल, तहसील, जनपद पंचायत, बीआरसी जैसे मुख्य शासकीय कार्यालयों से होकर गुजरता है। इस वजह से इस मार्ग पर हर समय भीड़भाड़ और दुपहिया-चारपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार मुख्य गेट सीधे सड़क पर खुलता है, जिससे छात्र-छात्राओं के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि अस्थायी समाधान के तौर पर दो शिक्षक छुट्टी के समय गेट पर खड़े होकर निगरानी करते हैं, परंतु यह स्थायी समाधान नहीं है। इस संबंध में कई बार पत्राचार कर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई है।विद्यालय के शिक्षक राजेश पांडे ने बताया कि लंच व छुट्टी के समय बच्चों को सड़क पार कराना सबसे बड़ी चिंता होती है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे का डर हमेशा बना रहता है। यहां न तो कोई संकेतक लगाया गया है और न ही गति अवरोधक बनाए गए हैं। स्थानीय लोग और स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन से शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

No comments