साहू समाज के नवनिर्वाचित परिक्षेत्र पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू से की शिष्टाचार भेंट

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- नगर पंचायत आदमी परिक्षेत्र तथा रूद्री परिक्षेत्र के साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने साहू समाज की गौरव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के निजनिवास पहुँचकर शिष्टाचार मुलाकात की। आदमी परिक्षेत्र से नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तेजराम साहू अपनी पूरी टीम के साथ श्रीमती साहू से मुलाकात हेतु पहुँचे। उन्होंने नए सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी, जिस पर श्रीमती साहू ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित में सतत कार्य करने की बात कहीं। इसी प्रकार, रूद्री परिक्षेत्र साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री निरंजन साहू ने परिक्षेत्र सदस्यों के साथ मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट कर श्रीमती साहू का सम्मान किए। इस दौरान उन्होंने समाज को संगठित और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने दोनों परिक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन करने और समाज की एकता, प्रगति एवं सहभागिता पर बल देते हुए समाज को नई दिशा व पहचान दिलाने की बात कहीं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top