संतों का मार्गदर्शन समाज को सत्मार्ग की ओर प्रेरित करता है - रंजना साहू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- ग्राम रूद्री में चल रहे शिव महापुराण महोत्सव में एक विशेष धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू कथास्थल में पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने सबसे पहले व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य कथावाचक पंडित शिवानंद जी महाराज को साल श्रीफल भेंटकर साष्टांग प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए। आयोजकों को ऐसे भव्य धार्मिक आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक अनुष्ठान समाज में सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। श्रीमती साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें पूज्य पंडित शिवानंद जी महाराज जैसे धमतरी के विद्वान कथावाचक का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है, उन्होंने जिस भावप्रवण शैली में भगवान श्री गणेश एवं श्री कार्तिकेय के जन्म की पावन कथा का वर्णन किया, वह अत्यंत मनोहारी, मार्मिक एवं आध्यात्मिक रस से परिपूर्ण था। उनकी वाणी में शास्त्र का ज्ञान है, अनुभव की गहराई है और भक्ति की शक्ति है। 

       ऐसे संतों का मार्गदर्शन समाज को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। पंडित शिवानंद जी महाराज ने अपने अमृतमय वचनों के माध्यम से भगवान श्री गणेश के जन्म की कथा, उनकी माता पार्वती के तप, एवं भगवान शंकर द्वारा श्री गणेश को अपने पुत्र रूप में स्वीकार करने की गाथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। साथ ही श्री कार्तिकेय जी के अवतरण, उनके शौर्य, एवं त्रिपुरासुर वध से जुड़े प्रसंगों को भी विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उनकी कथा शैली इतनी सजीव और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर थी कि श्रोताओं की दीर्घाएं मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण में लीन रहीं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा नरेश साहू, सभापति जनपद पंचायत धमतरी श्रीमती अनिता मुकेश यादव, ग्राम पंचायत सरपंच महोदया, ग्रामीण वरिष्ठ प्रीतम साहू, संगीता, घनश्याम यादव, अनिता वर्मा, कांति साहू, उत्तरा ध्रुव, नंदकुमारी नेताम, हंसराज साहू, गणपत यादव, हरिश कौशिक, गोपाल साहू, तुलसी राम, बेदूराम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु श्रोतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top