छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में अष्टमी पर हवन-पूजन संपन्न

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर के नेशनल हाइवे स्थित मां काली एवं छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में अष्टमी के पावन दिन पर भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक एवं धमतरी पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा सपरिवार उपस्थित होकर माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

            माना जाता है कि नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की उपासना से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी परंपरा के अनुरूप मां महाकाली और छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में भक्तिमय वातावरण में अष्टमी पूजा सम्पन्न हुई।गुरुमुख सिंह होरा ने इस अवसर पर नौ छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान नगर एवं ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और माता के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top