Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी एसपी ने प्रशासनिक कसावट किया...बड़ा तबादला, आदेश जारी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री...

 




छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अंतर्गत 02 उपनिरीक्षक, 11 सहायक उपनिरीक्षक एवं 20 प्रधान आरक्षकों का स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया गया है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।काफी समय से एक ही थाने एवं चौकी में पदस्थ कर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इसका उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में नवीनता लाना है।एसपी ने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण का मकसद जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना, पुलिसिंग में पारदर्शिता बढ़ाना तथा प्रशासनिक कसावट लाना है।

नवीन पदस्थापना के अनुसार—

उपनिरीक्षक कपिश्वर पुष्पकार को थाना अजुनी से थाना दुगली

उपनिरीक्षक लक्ष्मीकर मण्डलेश्वर को थाना अजुनी से थाना नगरी

सहायक उपनिरीक्षक तेजुराम सिन्हा को थाना धमतरी से रक्षित केन्द्र धमतरी

सहायक उपनिरीक्षक भीष्म अवस्थी को थाना रूद्री से रक्षित केन्द्र धमतरी

सहायक उपनिरीक्षक कमलचंद्र सोरी को थाना कुरूद से थाना भखारा

सहायक उपनिरीक्षक निरंजन दुबे को थाना भखारा से थाना धमतरी

सहायक उपनिरीक्षक अनिरुद्ध नामदेव को थाना मगरलोड से थाना धमतरी

सहायक उपनिरीक्षक श्रीराम पटेल को थाना नगरी से थाना रूद्री

सहायक उपनिरीक्षक तानसिंह साहू को थाना नगरी से चौकी बिरसिंगपुर

सहायक उपनिरीक्षक शिवनारायण कुर्रे को चौकी बिरसिंगपुर से थाना नगरी

सहायक उपनिरीक्षक दत्तकुमार साहू को चौकी बिरसिंगपुर से थाना मगरलोड

सहायक उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी को रक्षित केन्द्र धमतरी से थाना बोराई

सहायक उपनिरीक्षक मोहन निषाद को रक्षित केन्द्र धमतरी (बीडीएसएफ) से यातायात शाखा

इस तबादला आदेश से पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट आने के साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments