Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज में वेशभूषा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर (रायपुर):- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर (रायपुर):- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी रिद्धि मानिकपुरी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. कलई चिलवी उपस्थित रहीं। निर्णायक के रूप में श्री राकेश कर्ष (विभागाध्यक्ष, आईटीआई) ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

         डॉ. रिया तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रशिक्षणार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने बताया कि वेशभूषा प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि यह अनेकता में एकता का संदेश भी देती है।

प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, सावित्रीबाई फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर, किसान, राधा रानी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बस्तर की पारंपरिक पोशाक, पंजाबी वेशभूषा एवं दक्षिण भारतीय परिधान सहित विभिन्न पात्रों एवं संस्कृतियों का शानदार प्रदर्शन किया।निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त लेखराज प्रशिक्षणार्थी ने किया। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. मुक्ता कौशिक, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती साधना शर्मा एवं सहायक प्राध्यापक कुमारी ज्योति चंद्राकर रहीं। कार्यक्रम में डॉ. माया सोनकर, श्रीमती मीना साहू, श्री राजेंद्र साहू सहित अनेक प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

No comments