छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम देवपुर मेला मैदान में आज “युवा शक्ति का उत्सव – सांसद खेल महोत्सव 2025” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन...
धमतरी:- ग्राम देवपुर मेला मैदान में आज “युवा शक्ति का उत्सव – सांसद खेल महोत्सव 2025” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के संचार का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता के मैदान में टॉस कर खेलों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला मंत्री हेमन्त चंद्राकर जी, मंडल अध्यक्ष श्री मिश्री पटेल जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव जी, उपाध्यक्ष केशव साहू जी, महामंत्री आनन्द स्वरूप मेश्राम जी एवं श्री निरंजन साहू जी, जनपद सदस्य दिलीप सेन जी, श्रीमती दिनेश्वरी रोशन साहू जी, ग्राम सारंगपुरी के सरपंच श्री रामकुमार यादव जी, श्री हिमांशु शेखर दर्री जी, एवं पूर्व सरपंच श्री चेतन यदु जी (देवपुर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
अपने प्रेरक उद्बोधन में श्री नेहरू निषाद जी ने कहा —“युवा ही किसी राष्ट्र की सच्ची शक्ति हैं। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाते हैं। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण भी करते हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, जिससे हमारे गाँव, हमारे खिलाड़ी और हमारा छत्तीसगढ़ नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।”कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक जयघोष कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स एवं अन्य पारंपरिक खेलों की स्पर्धाएँ आयोजित की जा रही हैं।अंत में आयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।




No comments