भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां" अभियान जारी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भिलाई:- दीपावली के अवसर पर "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां" अभियान के तहत भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा जरूरत मंद लोगों तक पहुंच कर दीये, तेल, बाती, खील-बताशे, मिठाई एवं हल्के पटाखे बांटने का कार्य जारी है, ताकि उनकी दीवाली भी रोशन और खुशियों से भरा रहे।

      धनतेरस की रात में महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने माडल टाऊन के बच्चों के संग फुलझड़ी, चकरी एवं हल्के पटाखे चलाकर खुशियां बांटी। बच्चे खुशी से नाचते एवं उछल-कूद करते नजर आए। बच्चों को हल्के एवं सुरक्षित पटाखे भी वितरित किए गए। महासंघ के पदाधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता, शिवप्रसाद साहू, दिनेश प्रसाद मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, माखनलाल टंडन, शील कुमार राघव, जगदीश राम साहू, धनीराम साहू, ओमप्रकाश साहू आदि सदस्य गण अलग अलग जगहों में जाकर जरूरत मंद लोगों को दीवाली का पैकेट भेंट कर रहे हैं। दीवाली गिफ्ट पाकर जरूरत मंद महिला, पुरूष एवं बच्चों के चेहरे खुशी से खिल जा रहे हैं। जन सहयोग से चलाए जा रहे भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के इस अभियान की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। यह अभियान आवश्यकतानुसार धनतेरस से भाई दूज तक चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top