मोदी जी की मन की बात" समाज में सकारात्मकता, स्वावलंबन और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करता है - डीपेन्द्र साहू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम सांकरा स्थित जरही माता मंदिर परिसर में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक संवाद कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री डीपेन्द्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग प्रेरणा जन कल्याण समिति, धमतरी के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को श्रद्धा और उत्साह के साथ सुना तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। श्री डीपेन्द्र साहू ने इस अवसर पर कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देशभर के नागरिकों को प्रेरणा मिलती है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता, स्वावलंबन और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करता है। विशेष रूप से दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में दिव्यांग प्रेरणा जन कल्याण समिति के संरक्षक श्री बसंत कुमार बिश्नोई, समिति की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बिश्नोई, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री घनश्याम सिंह साहू, श्री रोहित साहू, श्री डेरहाराम, श्री नीलकंठ, श्रीमती सुलोचना, श्री सुलेखा अली, श्री शिवचरण, श्री सोमन मेश्राम, श्रीमती मिलाप, श्री पोषण सिंहा, श्री होलाराम, श्रीमती तीजनबाई सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा, जनकल्याण और स्वावलंबन के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top