छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- सिंधौरी कला गांव में निर्मित 06 बिस्तरीय उप-स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार हुए चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- सिंधौरी कला गांव में निर्मित 06 बिस्तरीय उप-स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार हुए चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केंद्र का लोकार्पण नहीं हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि संबंधित विभागीय अधिकारी इस दिशा में कोई सक्रिय पहल करते नहीं दिख रहे।ग्रामीणों के लिए स्वीकृत यह आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा आज भी ताले में बंद पड़ी है। निर्माण पूर्ण होने के बावजूद भवन का उपयोग न होने से वह धीरे-धीरे जर्जर होने लगा है, जिससे सरकारी संसाधनों की बर्बादी साफ झलकती नजर आ रही है।
स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीण प्रसूति और आपातकालीन उपचार के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर स्थित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर हैं। लंबी दूरी के चलते गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे स्थिति कई बार गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने मांग की है कि विभाग शीघ्र संज्ञान लेकर केंद्र का उद्घाटन करें और नियमित चिकित्सा सेवाएँ आरंभ करें।


No comments