Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धान खरीदी में डबल इंजन सरकार फेल – ब्लॉक कांग्रेस भखारा ने किया अवरी केंद्र का निरीक्षण, उजागर की भारी अनियमितताए

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने ग्राम अवरी सहकारी समिति में पहुँचकर धान खरीदी की तैयारियों और व्यवस्थाओं का नि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने ग्राम अवरी सहकारी समिति में पहुँचकर धान खरीदी की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेसजनों ने वर्तमान सरकार की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता पर कड़ी आपत्ति जताई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि प्रदेश को धान कटोरा कहा जाता है, लेकिन किसानों के प्रति सरकार का रवैया बिल्कुल उदासीन है। 1 नवंबर को प्रदेश ने 25 वर्ष पूरे होने पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम किए गए, लेकिन 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली धान खरीदी के लिए किसी भी केंद्र में उचित व्यवस्था नहीं की गई।उन्होंने बताया कि धान खरीदी शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं, फिर भी अवरी सोसायटी में खरीदी विधिवत रूप से प्रारंभ नहीं हुई है। शाखा प्रबंधक और कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं, वहीं जिन लोगों को प्रभारी बनाया गया है, उन्हें विभागीय कार्यों की जानकारी तक नहीं है। किसानों के लिए पानी, तौलाई व्यवस्था, सिस्टम अपडेट जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं।

राजू साहू ने कहा कि सरकार किसानों को खाद-बीज तक उपलब्ध नहीं करा सकी, अब धान खरीदी में अनियमितताएँ कर उनके उपज को लेने में भी आनाकानी कर रही है। मजदूरों की कमी, मौसम और बढ़ती महंगाई से किसान पहले ही परेशान हैं और अब व्यवस्था विफल होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा कि मानक तौल 40.700 होना चाहिए, लेकिन अवरी केंद्र में 40.900 से 41 क्विंटल तक की तौल ली जा रही है, जो किसानों के साथ सीधा अन्याय है। इसकी शिकायत प्राधिकृत अधिकारी एवं प्रभारी से की गई है।

प्रभारी महामंत्री होमेंद्र साहू ने टोकन संबंधी अनियमितताओं को तुरंत दूर करने की मांग करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से चूरामण साहू, पुनेश्वर साहू, रविंद्र सेन, किशन गजेंद्र, गजेंद्र बंजारे, दुजराम बघेल, सोनुराम, गेंदलाल, नेतराम साहू, विष्णु साहू, मनोहर साहू, दिनेश साहू, गोपी साहू भैसबोड़ सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

No comments