Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ए.जे. इंग्लिश स्कूल कुरुद में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:– ए.जे. इंग्लिश स्कूल कुरुद में 26 नवंबर को संविधान दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत के संविधान को...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:– ए.जे. इंग्लिश स्कूल कुरुद में 26 नवंबर को संविधान दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था, जो देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर संविधान दिवस मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान एस.एन. पंडा ने भारतीय संविधान के निर्माण, उसके महत्व और मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

            कार्यक्रम के दौरान तोमन लाल साहू ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई, जिसमें भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

          इस मौके पर विद्यालय के संचालक अय्यूब खान, अंजुम खान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मिलेश्वर साहू, टोमन साहू, नीतू साहू, डोवेश साहू, केशकुमारी साहू, फनेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, चुरामिन साहू, प्रमिला पंडा, ऐरावती चंद्राकर, दामिनी ध्रुव, ईफरा खान, गीतांजलि सिन्हा, नंदनी सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

No comments