Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ महतारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ज़ोरदार नारेबाज़ी कर छत्तीसगढ़ महतारी के ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ज़ोरदार नारेबाज़ी कर छत्तीसगढ़ महतारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।ज्ञात हो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पांच व्यक्तियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई थी।

        इससे आक्रोशित होकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से इन लोगों पर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में निखिलेश देवान, अमित वर्मा, डोमेश्वर साहू, समेत अन्य साथीगण शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

No comments