छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- तहसील साहू समाज कुरूद का कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम तहसील साहू भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तत्कालीन अध्यक्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- तहसील साहू समाज कुरूद का कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम तहसील साहू भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तत्कालीन अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने नए तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत साहू को पगड़ी पहनाकर कार्यभार सौंपा तथा सभी सामाजिक दस्तावेज सुपुर्द किए।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में चुनाव या मनोनयन प्रक्रिया से अधिक एकता और सहयोग का भाव महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है और वे सभी के मार्गदर्शन से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर पुराणिक राम साहू, मालक राम साहू, ताराचंद साहू, रमेशर साहू, भारत साहू, रिखी राम साहू, तेजन साहू, उमाशंकर साहू, लखन साहू, विश्वनाथ साहू, तीरथ राम साहू सहित अनेक सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव कुलदीप साहू ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष लेखराम साहू ने दिया।


No comments