छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्राथमिक कृषि सहकारी समिति डाही में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्राथमिक कृषि सहकारी समिति डाही में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। खरीदी केंद्र पहुँचने पर किसानों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान खरीदी केंद्र में स्वीकृत नए शेड निर्माण का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शेड निर्माण से किसानों को खरीदी के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी तथा प्रतिकूल मौसम में फसल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि रंजना साहू ने कहा कि सरकार किसानों को उचित दाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने का सशक्त माध्यम है। डाही सहित विभिन्न क्षेत्रों में खरीदी केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए नए शेड, बेहतर तौल व्यवस्था और पारदर्शी भुगतान प्रणाली की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने किसानों से नियमों का पालन करते हुए निर्धारित तिथियों पर धान बेचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “जब किसान समृद्ध होंगे, तभी छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा।”जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि डाही क्षेत्र में शेड निर्माण की माँग लंबे समय से थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे किसानों को बारिश, धूप व ठंड से राहत मिलेगी तथा खरीदी प्रक्रिया और अधिक सुगम होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, जनपद सदस्य फलेश्वरी साहू, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष भगत यादव, साकेत साहू, सुनीता कमलनारायण ध्रुव, सुमन डालेश देवांगन, महेंद्र चंद्राकर, रामकुमार पटेल, भीम साहू, चंद्रकुमार हिरवानी, धनेश्वर साहू, अरुण पटेल, फुलचंद साहू, विवेक साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।अंत में संस्था पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।




No comments