Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस महाविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आभासी कार्यशाला का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर: - ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूट, अभनपुर में शिक्षा विभाग ( Department of Education ) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश...

 





छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूट, अभनपुर में शिक्षा विभाग (Department of Education) एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में “रिसर्च मेथाडोलॉजी” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय आभासी कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से प्रख्यात विशेषज्ञ (National Experts) “रिसर्च मेथाडोलॉजी” के विविध आयामों पर अपने विचार और प्रस्तुति देंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करना तथा उन्हें आधुनिक शोध पद्धतियों से अवगत कराना है।

महाविद्यालय के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. अनुराग जैन, प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी, आयोजन सचिव डॉ. मुक्ता कौशिक एवं आयोजन समिति के समस्त प्राध्यापकगण ने सभी प्रतिभागियों से आभासी माध्यम से जुड़कर इस कार्यशाला को सफल बनाने की अपील की।इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला शिक्षण और शोध के क्षेत्र में एक सार्थक कदम सिद्ध होगी तथा प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साबित होगी।

No comments