Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गुदगुदा में जोनस्तरीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जोनस्तरीय द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जोनस्तरीय द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन गुदगुदा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सभागार में हुआ। समापन अवसर पर आयोजित महाशिविर ज्वाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच सोनम साहू, अध्यक्ष एवनलाल साहू तथा विशिष्ट अतिथि भीमराम साहू, संजय साहू, बीआरसीसी कुलेश्वर सिन्हा, संकुल प्राचार्य टेकराम सोनकर एवं संकुल समन्वयक मनोज नेताम रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।शिविर संचालक दुर्गेश द्विवेदी ने प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि बीईओ चन्द्रकुमार साहू के निर्देशन में आयोजित इस तीन दिवसीय शिविर में 63 स्काउट-गाइड प्रतिभागियों ने द्वितीय सोपान के पाठ्यक्रम का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कुल 08 जोनों  कुरूद, कातलबोड, बगौद, गुदगुदा, फुसेरा, भैसबोड, भखारा और सिलौटी  के 532 स्काउट-गाइड ने प्रशिक्षण पूर्ण किया। 532 स्काउट-गाइड ने द्वितीय सोपान प्रशिक्षण पूरा किया... महाशिविर ज्वाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

मुख्य अतिथि सोनम साहू व बीआरसीसी कुलेश्वर सिन्हा ने स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शासकीय उमावि गुदगुदा के राज्यपाल उत्तीर्ण स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।शिविर के अंतिम दिन स्काउट-गाइड प्रतिभागियों को अनुमान लगाना, नॉटिंग व लेसिंग, पायनियरिंग की गांठें तथा गैजेट निर्माण की बारीकियाँ सिखाई गईं।कार्यक्रम का संचालन सहायक शिविर संचालक वीणा खत्री ने किया एवं आभार प्रदर्शन भी उन्हीं ने किया। बीईओ सी.के. साहू ने प्रशिक्षण शिविरों का भ्रमण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

No comments