छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर: - ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में छब्बीस नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया। कार्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में छब्बीस नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यार्थियों के सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात डॉ. मुक्ता कौशिक, सह- प्राध्यापक , ग्रेसियस कॉलेज के द्वारा भारत के संविधान का उद्घेशिका प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को करवाया गया। साथ ही संविधान के उद्देश्य और मौलिक कर्तव्य, और अधिकार को प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्षता करते हुए डॉ. रिया तिवारी प्राचार्य ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने कहा कि भारत का संविधान हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव देता है। वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा संविधान को स्वीकृत किया गया जो 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। संविधान दिवस के मौके पर देशवासी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्य की रक्षा के अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ता से दोहराते हैं। इस वर्ष भारत सरकार के संविधान दिवस समारोह का विषय हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। यह वर्ष देश के संविधान को अपनाए जाने का 76 वां वर्ष है। भारत का संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान नागरिकों को मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य दोनों प्रदान करता है।
संविधान दिवस के इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा तात्कालिक भाषण अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुत किया गया। भारतीय संविधान में शिक्षा की भूमिका विषय पर पुष्पेंद्र कुमार बी.एड.प्रथम सेमेस्टर के छात्र ने तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षा का अधिकार और समावेशी कक्षाएं हर बच्चे को शिक्षा सुनिश्चित करने में संविधान की भूमिका एवं वर्तमान चुनौतियों पर बी.एड. द्वितीय वर्ष के छात्र लोकेश्वर कुमार साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आभार बी.एड. छात्रा ध्यापिका सरस्वती के द्वारा किया गया। संचालन जय शर्मा एवं लोकेश्वरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ= डिंपल रेड्डी, सहायक प्राध्यापक, डॉ.माया सोनकर,श्रीमती साधना शर्मा, सहायक प्राध्यापक, सुश्री ज्योति चंद्राकर सहायक प्राध्यापक सहित समस्त बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों की विशेष उपस्थित रही।




No comments