Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: अधिवक्ता संघ का अनिश्चितकालीन बहिष्कार का हुवा 14वा दिन पूर्ण...मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आमरण अनशन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:  अधिवक्ता संघ ने तहसील कुरूद, भखारा एवं मगरलोड क्षेत्र में राजस्व न्यायालयों में चल रही अव्यवस्था अनियमितताओं ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद: अधिवक्ता संघ ने तहसील कुरूद, भखारा एवं मगरलोड क्षेत्र में राजस्व न्यायालयों में चल रही अव्यवस्था अनियमितताओं भ्रष्टाचार के विरोध में बड़ा निर्णय लिया है। संघ ने 11 नवंबर 2025 से अनिश्चितकालीन रूप से राजस्व न्यायालयीन कार्यवाही का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

संघ द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि कुरूद अनुभाग के अंतर्गत तहसील कुरूद, भाखरा एवं मगरलोड में राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। अधिवक्ता संघ ने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया, किंतु कोई सुधार नहीं हुआ।संघ की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक तहसील स्तर पर अव्यवस्था और अनियमितताओं का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक कुरूद अधिवक्ता संघ के सदस्य किसी भी राजस्व न्यायालयीन कार्यवाही में सम्मिलित नहीं होंगे। इस प्रकार से कुरुद अधिवक्ता 14दिनों से राजस्व न्यायालय का बहिष्कार कर रहे है वही संघ द्वारा कुरुद भाखरा मगरलोड तहसील मे रैली निकाल कर आंदोलन किया गया

संघ ने अपने पत्र में बताया है कि:- 

1. प्रतिलिपि शाखा द्वारा अधिवक्ताओं व पक्षकारों को समय पर सत्यापित प्रति उपलब्ध नहीं कराई जाती।

2. राजस्व प्रकरणों का समय पर पंजीयन नहीं होता तथा महीनों तक निर्णय लंबित रहता है।

3. तहसील लिपिकों द्वारा पक्षकारों को गलत जानकारी देकर अनुचित राशि वसूलने की शिकायतें मिली हैं।

4. नोटिस तामील करने में अत्यधिक विलंब किया जाता है।

5. तहसीलों में लंबे समय से एक ही लिपिकों की पदस्थापना है, जिससे वे प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमेश पाण्डेय ने कहा कि इन सभी शिकायतों के समाधान हेतु कई बार आवेदन प्रस्तुत किए गए, परंतु प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।इसलिए 11 नवंबर 2025 से अधिवक्ता संघ कुरूद के सदस्य कुरूद, मघारा और मगरलोड तहसील के साथ-साथ लिंक कोर्ट मगरलोड की राजस्व न्यायालयीन कार्यवाही से पूर्णतः दूरी बनाए रखेंगे।14दिन बीत जाने पर भी निष्क्रिय निर्जीव प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है जिसके कारण संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। और आमरण अनशन किया जाकर कलेक्टर कार्यालय जाकर धरना प्रदर्शन किया जावेगा l

No comments