Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

Kurud: राजस्व न्यायालय के अनिश्चितकालीन बहिष्कार पर अधिवक्ता संघ कुरुद की मांगें, विश्राम गृह में एसडीएम से हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद :अधिवक्ता संघ कुरुद द्वारा राजस्व न्यायालय के अनिश्चित कालीन बहिष्कार और अधिवक्ता संघ कुरुद की मांगो के सम्बन्ध...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद :अधिवक्ता संघ कुरुद द्वारा राजस्व न्यायालय के अनिश्चित कालीन बहिष्कार और अधिवक्ता संघ कुरुद की मांगो के सम्बन्ध मे कुरुद विश्राम गृह मे अनुविभागीय अधिकारी कुरुद 

कुरुद मगरलोड एवं भाखरा के तहसील दार एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के साथ समन्वय बनाने बैठक हुआ जिसमे संघ की सभी मांगो को कार्य रूप मे परिणीति करने व मांगो को पूरा करने का विश्वास राजस्व अधिकारियो द्वारा दिलाया गया व वायवस्था जल्द ही दुरुस्त करने की आश्वासन दिलाया गया जिसमे संघ की 05मांगो पर सहमति बनती दिखी परन्तु बहुत लम्बे समय से तहसील मे पदस्थ लिपिको के अंयन्त्र स्थानतरण पर असमर्थता जताने पर संघ ने 03दिवस का समय व्यवस्था दुरुस्त करने का राजस्व अधिकारियो को समय दिया जिसके कारण अनिश्चित कालीन राजस्व न्यायालय बहिष्कार समाप्ति पर राजस्व अधिकारी व संघ के मध्य समन्वय नहीं बन पाया l

           अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय ने बताया की राजस्व न्यायालय की कार्यवाही से आम जनता व अधिवक्ताओ को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसकी दुरुस्ती हेतु अधिवक्ता संघ कुरुद ने प्रयास किया और विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन राजस्व न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय संघ द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया हमारी मांगो को लेकर राजस्व अधिकारियो के साथ बैठक हुई है जिसमे उनके द्वारा कुछ मांगो को पूरा करने का विश्वास दिलाया गया परन्तु लम्बे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ लिपिको के अंयन्त्र स्थानतरण पर सहमति नहीं बन पाई जिसके कारण पूर्ण सहमति नहीं बनने से संघ द्वारा बैठक कर 03दिवस का समय राजस्व अधिकारियो को दिया गया तत पश्चात ही अनिश्चित कालीन बहिष्कार के समाप्ति के सम्बन्ध मे चर्चा होंगी तब तक के लिए अधिवक्ता संघ कुरुद का राजस्व न्यायालय का बहिष्कार अनिश्चित कालीन जारी रहेगा।

No comments