कुरूद:- नगर हितों की अनदेखी और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों के अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के तेरहवें दिन भी जारी रहा। नगर पालिका अध्यक्ष ने एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की चुप्पी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नगाड़ा बजाकर शासन-प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। धरनास्थल पर जमकर नारेबाजी हुई और जनहित की मांगों को शीघ्र पूरा करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
“जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा” के नारों के साथ आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू , नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, मनीष साहू , मंजू साहू, उत्तम साहू, राखी चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस प्रहलाद चंद्राकर , दुर्गेश साहू, पूर्व ब्लाक प्रमोद साहू पूर्व मंडी उपाध्यक्ष,, पूर्व एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री पप्पू राजपूत, लव कुमार चंद्राकर, रामप्यारे साहू, यक्ष कुमार युवा कांग्रेस महासचिव, ओबीसी नेता संतोष प्रजापति , ब्लाक मीडिया प्रभारी, तुकेश साहू,, राजु सिन्हा, गणेश,सहित अनेक नगर वासी उपस्थित रहें!


