Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अभनपुर के ग्रेसियस कॉलेज में रामानुजन जयंती पर ‘भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गणित’ विषयक "भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- स्थानीय ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर ‘भार...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

अभनपुर:- स्थानीय ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर ‘भारतीय ज्ञान परंपरा एवं गणित’ विषय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राचीन भारतीय गणितीय विरासत को रेखांकित करना तथा आधुनिक युग में गणित की प्रासंगिकता को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करना रहा। 

       कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्राध्यापक (गणित) लुकेश साहू द्वारा अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुई। उन्होंने कहा कि गणित दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि रामानुजन जैसे महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और विद्यार्थियों के मन से गणित का भय दूर कर उसमें रुचि जागृत करने का प्रयास है। भारतीय ज्ञान परंपरा यह सिखाती है कि गणित प्रकृति की भाषा है।

        महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत प्राचीन काल से ही गणित का विश्वगुरु रहा है। हमारी शास्त्रीय ग्रंथों में निहित सूत्र आज के कंप्यूटर युग की नींव हैं। विद्यार्थियों को केवल गणना तक सीमित न रहकर गणित के तर्क और दर्शन को समझना चाहिए, जिससे भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर पुनर्स्थापित किया जा सके। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई भारतीय गणितज्ञों पर केंद्रित पोस्टर प्रदर्शनी रही। प्रदर्शनी में शून्य की खोज, त्रिकोणमिति के विकास तथा खगोल विज्ञान में भारतीय गणित के योगदान को चित्रों और शोधपरक तथ्यों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायक नाटक के माध्यम से दैनिक जीवन में गणित की अपरिहार्यता को दर्शाया। ‘रोल प्ले’ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त, भास्कराचार्य एवं रामानुजन के वेश में नजर आए और उनके ऐतिहासिक योगदानों का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। शिक्षकों के लिए आयोजित गणितीय खेलों ने कार्यक्रम को रोचक और चुनौतीपूर्ण बनाया।

           कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती क्षमा मिश्रा तिवारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों की सृजनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और विषय की गहन समझ विकसित करते हैं।

         कार्यक्रम का सफल संचालन डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. मुक्ता कौशिक (सह-प्राध्यापक) हेमलता साहू सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और शैक्षणिक उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

No comments