Kurud: मेनोनाईट चर्च में क्रिसमस पर्व की धूम, केक काटकर मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- कुरूद से लगा ग्राम चरमुडिया स्थित मेनोनाईट चर्च में क्रिसमस डे का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई तथा केक काटकर बड़ा दिन मनाया गया।

कार्यक्रम में कुरूद के पूर्व एल्डरमेन मनोज अग्रवाल सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रार्थना सभा में शांति, प्रेम और सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से केक काटा गया और सभी के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top