छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- महान दार्शनिक, चिंतक एवं संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज कुरूद ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- महान दार्शनिक, चिंतक एवं संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज कुरूद कॉलेज परिसर में पूर्व में पार्षद निधि से स्थापित उनकी प्रतिमा तथा केनाल रोड स्थित प्रतिमा में श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने क्रांतिकारी, प्रगतिशील एवं समावेशी विचारों के माध्यम से देश-दुनिया को मानवता, आत्मविश्वास और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन और संस्कृति के मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत कर भारत को गौरवान्वित किया। साथ ही सर्वधर्म समभाव की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज में समरसता का मार्ग प्रशस्त किया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।अंत में सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।


No comments