पेंशनरों की समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर एवं प्रांतीय महासचिव रतनलाल केवर्त्य के नेतृत्व में 16 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान पेंशनरों से जुड़ी लंबित 14 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 28 दिसंबर 2025 को पमशाला कंवरधाम (तपकरा, जिला जशपुर) में आयोजित संभागीय सम्मेलन में संघ द्वारा इन मांगों को प्रमुखता से उठाया गया था। उसी क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को प्रत्यक्ष चर्चा हेतु समय प्रदान किया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में संघ द्वारा मुख्यमंत्री को स्मरण ज्ञापन सौंपा गया।

        मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष/प्रांतीय प्रवक्ता कृपा शंकर मिश्रा, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेश तिवारी, होलाराम परिहा, यश करण सिंह गजेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

         चर्चा के दौरान संघ पदाधिकारियों ने पेंशनरों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए प्रमुख मांगों में केंद्र शासन के समान 3 प्रतिशत महंगाई राहत (जुलाई 2025 से) तत्काल लागू करने, धारा 49 को विलोपित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने, 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ देने, रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट पुनः बहाल करने तथा राजधानी रायपुर में पेंशनर भवन हेतु भूमि एवं भवन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर पर उचित एवं सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक रुख पर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top