छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद: - ग्राम अटंग में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को कोसरिया मरार (पटेल) समाज के तत्वावधान में माँ शाकंभरी महोत्सव श्रद्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ग्राम अटंग में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को कोसरिया मरार (पटेल) समाज के तत्वावधान में माँ शाकंभरी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ। महोत्सव की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें मातृशक्ति, युवाओं एवं समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रमुख अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव पटेल (अध्यक्ष, जीजामगांव राज) ने समाज को एकजुट होकर नई सोच, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों में बंशी लाल पटेल (संरक्षक राज), बैसाखू पटेल (संरक्षक राज), धनेश्वर पटेल (अध्यक्ष तहसील), नूतन पटेल (कोषाध्यक्ष राज), सुकालु राम पटेल (मेघा) एवं बिसहत पटेल उपस्थित रहे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थित महोत्सव में श्रीमती गायत्री चेलक (सरपंच), भागवत साहू (अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति), फत्ते लाल तारक (पूर्व सरपंच), वीरसिंग साहू (पंच), केशव साहू एवं श्री नोहर चंद्राकर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। तीन धाराओं का दिखा अद्भुत संगम
इस अवसर पर सेवा, संस्कृति और भक्ति की तीनों धाराओं का प्रेरक संगम देखने को मिला सेवा की धारा: पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रसादी स्वरूप ताजी सब्जियों (शाक) का वितरण किया गया, जो सामाजिक सेवा भावना का प्रतीक बना। संस्कृति की धारा: बच्चों व युवाओं ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित गीत, नृत्य एवं ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भक्ति की धारा: भगवान श्रीराम एवं माँ शाकंभरी की संगीतमय महाआरती से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। समिति ने व्यक्त किया आभार आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक गण श्री अंजोरी लाल पटेल, साधु राम पटेल, द्वारिका पटेल, शेखन पटेल, विश्राम पटेल के मार्गदर्शन में अध्यक्ष श्री खोमन पटेल, उपाध्यक्ष श्री खिलेश्वर पटेल, सचिव श्री पुरुषोत्तम पटेल सहित समस्त पटेल समाज, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ का उल्लेखनीय योगदान रहा।


No comments