Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधायक ओंकार साहू विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू शुक्रवार को जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामि...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक श्री ओंकार साहू शुक्रवार को जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने अलग-अलग आयोजनों में सहभागिता कर आमजन से संवाद किया तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक श्री साहू साहू समाज भवन, ढीमरटिकुर में आयोजित वाटरशेड निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वाटरशेड निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर में सुधार होगा, खेती को लाभ मिलेगा और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

      इसके पश्चात विधायक श्री ओंकार साहू सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, परसतराई (धमतरी) के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उन्होंने सराहना की। विधायक श्री साहू ने कहा कि विद्यालय का अनुशासित एवं संस्कारों पर आधारित शैक्षणिक वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों एवं पालकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।इसी क्रम में विधायक श्री साहू ग्राम डोड़की (धमतरी) में देवांगन समाज द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज की एकता, परंपरा एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

No comments