छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद :- धर्म और आस्था के विहंगम संगम केंद्र धराधाम जोरातराई में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच कुंडली मारुति महाय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- धर्म और आस्था के विहंगम संगम केंद्र धराधाम जोरातराई में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच कुंडली मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। यह आयोजन शंकराचार्य जगद्गुरु सरस्वती स्वरूप महाराज, द्वारिका पीठ के मार्गदर्शन में तथा यज्ञकर्ता स्वामी सिद्धेश्वरानंद महाराज (लफंडी पीठ, पचकोशी धाम) के पावन सानिध्य में संपन्न हो रहा है। महायज्ञ की शुरुआत गांव की माताओं एवं बहनों द्वारा निकाली गई श्रद्धा-भाव से परिपूर्ण कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्राम की सुख-शांति, समृद्धि एवं धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में नव ज्योति नाट्य कला मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक ग्रंथों के माध्यम से प्रवचन, कथा एवं भक्ति रस का पावन रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से यज्ञकर्ता स्वामी सिद्धेश्वरानंद महाराज के साथ महेंद्र साहू, टेकराम साहू, मानक साहू, सुदामा राम साहू, चुरामन साहू, भानु प्रताप साहू, केजू राम साहू, दूज राम साहू, बनवारी निर्मलकर, जालम, सचिन पाल, दानी राम तारक, छबी राम साहू, रविंद्र सेन, मोहन साहू, मोहनदास वैष्णव, भूपेंद्र पाल, नरेंद्र साहू, लव निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महायज्ञ के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया है।


No comments