छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- धान खरीदी सत्र 2025-26 के तहत भाटागांव उपार्जन केंद्र में पंजीकृत किसानों का धान अब तक पूरी तरह खरीदा नहीं जा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- धान खरीदी सत्र 2025-26 के तहत भाटागांव उपार्जन केंद्र में पंजीकृत किसानों का धान अब तक पूरी तरह खरीदा नहीं जा सका है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार बहत्ताकार कृषि साख सहकारी समिति भाटागांव के अंतर्गत लगभग 150 किसानों से करीब 6000 क्विंटल धान की खरीदी अभी शेष है।
प्रशासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, लेकिन 29 जनवरी 2026 तक शेष धान खरीदी को लेकर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है। इससे किसानों में असमंजस और आक्रोश की स्थिति बन रही है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 29 जनवरी 2026 की शाम तक शेष धान खरीदी को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और सभी पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदा गया, तो 30 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजे उपार्जन केंद्र भाटागांव के पास उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन पर होने की बात कही है।


No comments