छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। नवनियु...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला की अस्वस्थता के चलते जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंदाकर के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन निर्वतमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा किया गया। अपने संदेश में पीसीसी अध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, कर्मचारी और व्यापारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही घोषणा पत्र के वादों से पीछे हट रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में लापरवाही, किसानों की आत्महत्याएं, बेरोजगारी भत्ते और महतारी वंदन योजना में कटौती जैसे मुद्दों को सरकार की विफलता बताया गया।
संदेश में जल, जंगल, जमीन और विद्युत दरों में वृद्धि को आम जनता पर अतिरिक्त बोझ करार देते हुए मनरेगा की नीतियों में बदलाव कर ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का आरोप भी लगाया गया। कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा गया कि राज्य में नशाखोरी, अवैध गतिविधियां, लूटपाट, महिलाओं में असुरक्षा और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे प्रदेश का माहौल असुरक्षित हो गया है।
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से जनता में रोष और पछतावा है, और कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए धरना, रैली, पदयात्रा और आंदोलन लगातार जारी रखेगी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, रविशंकर साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ सचिव हितेंद्र केला, पार्षद रजत चंद्राकर, उत्तम साहू, राखी चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, पूर्व जनपद सभापति रविन्द्र साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, कृष्णा साहू, पप्पू राजपूत, लेखराम साहू, पूर्व पार्षद चुम्मन दीवान, रौशन जांगड़े, संतोष प्रजापति, तुलसीराम साहू, अशोक साहू, पंकज जोशी, तुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


No comments