Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जिला पंचायत में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- जिला पंचायत धमतरी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिला पंचायत धमतरी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक नकुल वर्मा, लेखा अधिकारी चंदन टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू सहित जिला पंचायत सदस्य पूजा सिन्हा, कुलेश्वरी गायकवाड़, मोनिका देवांगन, अजय फत्तेलाल ध्रुव, मीना साहू, धनेश्वरी साहू, कविता बाबर तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

             ध्वजारोहण पश्चात अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि हमारे देश को आज़ादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनके असंख्य बलिदानों के बाद देश को स्वतंत्रता मिली और देश को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संविधान का निर्माण हुआ। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने स्तर पर देश के विकास में सक्रिय योगदान दें, ताकि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सामूहिक प्रयासों से साकार करने की अपील की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत के सभी भृत्यों को वर्दी प्रदान की।

No comments