Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

KURUD: कांग्रेस ने गांधी-अंबेडकर को किया नमन, मनरेगा बचाओ रैली व किसान मुद्दों को लेकर चक्काजाम

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद: - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवस...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी चौक एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ अभियान और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली। रैली में जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भरदा चौक पहुंचे, जहां किसानों की समस्याओं को लेकर चक्काजाम किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान लगातार संकट में हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और उन्हें आत्महत्या के लिए विवश किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों और निरंकुशता के कारण किसान समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

             कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ अभियान और किसानों के अधिकारों के लिए लगातार आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान किसानों की धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने, समर्पण का दबाव समाप्त करने, वादानुसार धान खरीदी करने, सभी किसानों को टोकन व्यवस्था देने तथा सोसायटी से शीघ्र धान उठाव की मांग करते हुए नायब तहसीलदार रामकुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया। कुछ किसानों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजू साहू, रमेश्वर साहू, प्रमोद साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, पूर्व जनपद सभापति रविन्द्र साहू, धरमपाल साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष पुरेन्द्र साहू, ब्लॉक महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, पप्पू राजपूत, लेखराम साहू, पंकज जोशी, मीडिया प्रभारी तुकेश साहू, कामराय साहू, नरेन्द्र ढीढी, मोतीराम साहू, पार्षद उत्तम साहू, पूर्व पार्षद राघवेन्द्र सोनी, रौशन जांगड़े, चुम्मन दीवान, संतोष प्रजापति, उमेश साहू, जोन अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भीखम यादव, घनश्याम साहू, हेमचंद साहू, पुरुषोत्तम साहू, पुष्पेन्द्र साहू, तारेन्द्र साहू, बहुरराम साहू, गुरुदेव महिपाल, लच्छूराम, भरोसा साहू, टीकेश्वर साहू, कुलदीप कश्यप, धनेश्वरी साहू, राजेश साहू, मिलन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments