छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- ग्राम सिंधौरी कला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। यह समिति गांव के विकास, ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ग्राम सिंधौरी कला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। यह समिति गांव के विकास, एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक मानी जाती है। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीकांत मिश्रा को ग्राम प्रमुख तथा परमेश्वर साहू को ग्राम सचिव के रूप में चुना गया। समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समिति में 25 से अधिक सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह परंपरा ग्राम में पूर्व से संचालित है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा किए गए कार्यों का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है तथा आगामी वर्ष के लिए ग्राम विकास से संबंधित योजनाओं, आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की जाती है। बैठक में पारदर्शिता, सामूहिक सहभागिता एवं ग्राम के समग्र विकास पर विशेष बल दिया गया।


No comments