Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जोरातराई में धूमधाम से मनाया गया ‘वजन तिहार’, बच्चों व गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- ग्राम जोरातराई में आंगनबाड़ी केंद्र के तत्वावधान में ‘वजन तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। का...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम जोरातराई में आंगनबाड़ी केंद्र के तत्वावधान में ‘वजन तिहार’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं की ऊंचाई एवं वजन का मापन किया गया। साथ ही गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का भी वजन कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर पूर्व जनपद सभापति श्रीमती परमेश्वरी महेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने समय पर पहुंचकर छोटे-छोटे बाल गोपालों का वजन कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया तथा बच्चों के समुचित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।

      कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक केजू राम साहू, चुरामन साहू, नंदकुमार साहू सहित अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आरएचओ श्रीमती सीमा पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हेमा वैष्णव, श्रीमती सुखवती साहू, पद्मिनी साहू, जागेश्वरी बंदे, कनक दुलारी पटेल, अवरी ईश्वरी तारक, सुलोचनी साहू, उमा तारक (सहायिका) तथा श्रीमती सत्यभामा निषाद, गीतांजलि साहू, नीलम साहू, कुंती तारक, रामेश्वरी निषाद, नंदनी साहू सहित गांव की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। लगभग 25 बच्चों की उपस्थिति में आयोजित ‘वजन तिहार’ कार्यक्रम को ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक मनाया और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

No comments