छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरूद में आज प्रातः 11:00 बजे विदाई कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरूद में आज प्रातः 11:00 बजे विदाई कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का "भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सुचिता अग्रवाल (पूर्व नगर पंचायत पार्षद) के आतिथ्य में सरस्वती माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर अध्यक्षता देव साहू (सचिव, गैलेक्सी शिक्षण समिति कुरूद) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज अग्रवाल (पूर्व एल्डरमैन, नगर पंचायत कुरूद), श्रीमती श्वेता साहू एवं श्रीमती प्रीति साहू (सदस्य, गैलेक्सी शिक्षण समिति कुरूद) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं डीजे डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की।इस अवसर पर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य लोमस साहू, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


No comments