छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- परिक्षेत्र साहू समाज डोमा के तत्वावधान में ग्रामीण साहू समाज जुनवानी के सहयोग से मातृ-पितृ दिवस, बाबा सत्यनार...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- परिक्षेत्र साहू समाज डोमा के तत्वावधान में ग्रामीण साहू समाज जुनवानी के सहयोग से मातृ-पितृ दिवस, बाबा सत्यनारायण जी की जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झिरिया परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री डेरहुराम साहू ने सभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिला स्तर पर लागू “एक जिला – एक नियम” के तहत निर्धारित सामाजिक संस्कारों के पालन पर जोर देते हुए जन्मदिन संस्कार तथा सगाई एवं विवाह जैसे आयोजनों को गोधूली बेला में संपन्न कराने का आग्रह समाजजनों से किया।
इस अवसर पर परिक्षेत्र डोमा के संरक्षक प्रहलाद साहू, अध्यक्ष चंद्रकुमार साहू, उपाध्यक्ष चुम्बक लाल साहू, महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा साहू, संगठन सचिव श्रीमती संजू साहू एवं देवदत्त साहू, कोषाध्यक्ष भीषम साहू, सहसचिव अजय साहू, संयुक्त सचिव अमरसिंग साहू, न्याय प्रकोष्ठ राजेन्द्र साहू, पूर्व महामंत्री योगेश्वर साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष चौथराम साहू, केशव साहू, राकेश साहू, यशवंत साहू, ईशुराम साहू, मनीष साहू, विवेक साहू, कृष्ण कुमार, महेन्द्र साहू, बलिराम साहू, धनेश्वर साहू, कर्मा बैंक अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, ओमकुमारी साहू, भारती साहू, संयोजिका नेहा साहू सहित अनेक ग्रामीण माता-बहनें एवं सामाजिक जन शामिल हुए। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहभागिता और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।


No comments