Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मोंगरागहन हाईस्कूल में शैक्षिक उत्प्रेरणा कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - शासकीय हाईस्कूल मोंगरागहन में शैक्षिक उत्प्रेरणा कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- शासकीय हाईस्कूल मोंगरागहन में शैक्षिक उत्प्रेरणा कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सर्वा ने कहा कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं निकट हैं। उन्होंने कहा, “परीक्षा से हर कोई घबराता है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी जीवन निरंतर आगे बढ़ने का समय होता है। प्रत्येक विद्यार्थी को एक सपना और स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उच्चतर विद्यालय का समय ही जीवन में बनने और बिगड़ने का महत्वपूर्ण दौर होता है, इसलिए इस समय का सदुपयोग करें।”

     कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय हाईस्कूल मोंगरागहन के प्राचार्य आर. ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल गंगरेल के महामंत्री, कोड़ेगांव के सरपंच बी. जितेंद्र सिन्हा, हाईस्कूल मोंगरागहन के एसएमडीसी अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, उपसरपंच द्रुपत निषाद, प्रधान पाठक कोड़ेबोड़ बी. हनुमंत लाल सिन्हा, झाड़ूराम कोर्राम एवं हीरु साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments