छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद: - विगत दिनों ग्राम नवागांव (क) में आयोजित रामायण प्रतियोगिता के शुभारंभ तथा ग्राम सिंगदेही में चल रहे रामायण सम...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- विगत दिनों ग्राम नवागांव (क) में आयोजित रामायण प्रतियोगिता के शुभारंभ तथा ग्राम सिंगदेही में चल रहे रामायण सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में जनपद सदस्य ठाकुर राम साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, सरपंच नंदकुमार नेताम, उपसरपंच गुलेश्वरी चैनु साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें शेखर साहू, भगवान दास साहू, दीनदयाल साहू, ठाकुर राम देवांगन, युग राम साहू, नारायण दास साहू, सुकुल साहू, चन्दू साहू, शत्रुघ्न साहू, कल्याण साहू, शेखू साहू, मानसिंह साहू, दौवा साहू, संतोष साहू, सुजान ध्रुव, दाऊ राम साहू, चोवायदु, यशवंत जोशी, विशाली यादव, बीरसिंग यादव, विष्णु साहू, दाऊ लाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
रामायण प्रतियोगिता और सम्मेलन के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण सुदृढ़ हुआ।


No comments