Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धान खरीदी टोकन न मिलने से किसान परेशान, अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा आवेदन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- धान खरीदी प्रक्रिया में टोकन जारी नहीं होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राम गोबरा तहसील क...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- धान खरीदी प्रक्रिया में टोकन जारी नहीं होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राम गोबरा तहसील कुरूद निवासी किसान पुरुषोत्तम साहू ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद को आवेदन सौंपकर शेष धान के लिए टोकन जारी करने की मांग की है।

        किसान पुरुषोत्तम साहू ने आवेदन में बताया कि उनके धान का रकबा 3.92 हेक्टेयर है, जिसके लिए पिछले वर्ष 3 टोकन जारी किए गए थे। लेकिन इस वर्ष केवल 2 टोकन ही जारी किए गए, जिससे पूरा धान विक्रय नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि 24 और 25 नवंबर 2025 को 200-200 कट्टा धान विक्रय किया गया, जिसमें कुल 158.80 क्विंटल धान की बिक्री हुई, जबकि 44.20 क्विंटल धान अभी भी शेष है।

         किसान ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने संबंधित सोसायटी में 13 दिसंबर 2025 को आवेदन दिया था, लेकिन अब तक शेष धान के लिए टोकन जारी नहीं किया गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसान पुरुषोत्तम साहू ने प्रशासन से मांग की है कि शेष 44.20 क्विंटल धान के लिए शीघ्र टोकन जारी किया जाए, ताकि उनकी उपज की बिक्री हो सके।

No comments