Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में महाशिवरात्रि महाकल्याणकरणी पर्व धूमधाम से मनाया गया, ॐशांति परिवार ने की विशेष पूजा-अर्चना

त्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- नगर सहित अंचल में महाशिवरात्रि महाकल्याणकरणी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह स...


त्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर सहित अंचल में महाशिवरात्रि महाकल्याणकरणी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विशेष पूजन, अभिषेक एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालु घरों में भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।इसी क्रम में कुरूद नगर के चंडी मंदिर के पास महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ॐ शांति परिवार द्वारा भोलेनाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्रीमती सुचिता अग्रवाल (पूर्व नगर पंचायत पार्षद, वार्ड क्रमांक 02), मनोज अग्रवाल (पूर्व एल्डरमैन, नगर पंचायत कुरूद) सहित गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।

               विदित हो कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह शिव और शक्ति के मिलन की पावन रात्रि है, जिसे प्रकृति और पुरुष के संगम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिवभक्त व्रत रखकर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों में दिनभर पूजा एवं जलाभिषेक का क्रम जारी रहा।

No comments