छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद: जय मां काली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद: जय मां काली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हिंदू नववर्ष के आगमन के साथ इस वर्ष भी मंदिर परिसर में दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराने के लिए श्रद्धालुओं का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। मंदिर समिति के प्रबंधक सेवक राम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जो श्रद्धालु मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराना चाहते हैं, वे मंदिर पुजारी महाराज या मंदिर कार्यालय में संपर्क कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। मंदिर समिति द्वारा तेल ज्योति कलश के लिए 801 रुपये तथा घी ज्योति कलश के लिए 1501 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु फोन पे और गूगल पे के माध्यम से भी राशि जमा कर वाट्सऐप के जरिए रसीद प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मंदिर कार्यालय के मोबाइल नंबर 8871305138 पर संपर्क किया जा सकता है। चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण निर्मित होने लगा है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है।


No comments