विकसित भारत मिशन के तहत धमतरी में बैठक, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनपद पंचायत धमतरी में VB-G RAM G विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्ष ने योजनाओं के बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं पंचायत स्तर के अमले के सामूहिक प्रयास से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।इस अवसर पर जनपद पंचायत धमतरी के सभी सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि VB-G RAM G की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव और प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पंजीयन प्रक्रिया तथा लाभ सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

            अध्यक्ष महोदय ने कहा कि VB-G RAM G केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका सृजन का सशक्त माध्यम है। इस मिशन के माध्यम से प्रत्येक गांव में विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में सभापति महिला एवं बाल विकास तथा स्वच्छता विकास समिति एवं जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी भूमेश साहू, धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, जनपद पंचायत धमतरी की सीईओ वर्षारानी, सभापति वन विभाग एवं जनपद सदस्य जयंती ध्रुव, सभापति महिला एवं बाल विकास एवं जनपद सदस्य देवहुति साहू, सभापति एवं जनपद सदस्य अग्रवाल साहू, जनपद सदस्य उर्वशी ध्रुव, जयंत नेताम, संतकुमारी किरण, धमतरी सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू सहित जनपद पंचायत धमतरी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top