Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सलोनी में भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम सलोनी में संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम सलोनी में संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे आना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब परिवार का विकास होगा, तब समाज का विकास होगा और समाज के विकास से ही देश का विकास संभव है। देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए युवाओं को समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम सब सबसे पहले मानव समाज के सदस्य हैं, इसलिए एक-दूसरे के प्रति भाईचारा और प्रेमभाव बनाए रखना चाहिए। हम केवल अपने समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और देश के भी सदस्य हैं। जिस प्रकार भक्तमाता कर्मा ने अपने जीवन में संघर्ष कर समाज को प्रेरणा दी, उसी से प्रेरणा लेकर हमें भी आगे बढ़ना चाहिए।

       कार्यक्रम में वन सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, सभापति एवं जनपद सदस्य शुभम यदु, चंद्रकला साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण साहू समाज सलोनी के अध्यक्ष बोधराम साहू, सरपंच रोमी चंदन ध्रुव, ग्राम पटेल झनकेश्वर साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दानीराम नागेश, पूर्व जनपद सदस्य ईमत बाई, सियाबाई, भीषम साहू और देवराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments