छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव 2026 का आयोजन 7 मार्च से किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव में अ...
कुरूद:- अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा दो दिवसीय खेल महोत्सव 2026 का आयोजन 7 मार्च से किया जा रहा है। इस खेल महोत्सव में अधिवक्ता एवं न्यायालयीन कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत 7 मार्च (शनिवार) को कैरम, कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए जाएंगे, जबकि 8 मार्च को क्रिकेट प्रतियोगिता और पारंपरिक खेल गिल्ली-डंडा का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिता में धमतरी और नगरी की टीमें भी हिस्सा लेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरूद श्री राधेश्याम ध्रुव होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश श्री रजत निराला तथा कनिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश श्री निलेश बघेल उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक श्री एल.पी. गोस्वामी एवं अध्यक्ष श्री रमेश पांडेय करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य बार काउंसिल सदस्य शत्रुघन साहू, धमतरी बार अध्यक्ष नीरज तिवारी, आई.एस. परमार, नरेंद्र साहू, एल.के. द्विवेदी, मुकेश साहू (पूर्व अध्यक्ष), वरिष्ठ अधिवक्ता बी.डी. साहू, गुणवंत सोलंके एवं रमेश सिंहा उपस्थित रहेंगे।यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, कुरूद में रखा गया है। इसकी जानकारी अधिवक्ता संघ कुरूद के क्रीड़ा सचिव श्री हेमंत निर्मलकर ने दी।


No comments