Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भेड़सर का दुष्यंत देश सेवा हेतु दिल्ली रवाना, परिवार व ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भखारा:- ग्राम भेड़सर के दुष्यंत साहू का चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में होने पर गांव में खुशी का माहौल है। दुष्यंत साह...

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- ग्राम भेड़सर के दुष्यंत साहू का चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में होने पर गांव में खुशी का माहौल है। दुष्यंत साहू पिता यशवंत साहू एवं दादा दाउलाल साहू देश सेवा के जज्बे के साथ अपनी ड्यूटी के लिए दिल्ली रवाना हुए। इस अवसर पर परिवारजनों ने घर में पूजा-अर्चना कर उन्हें तिलक लगाकर भावभीनी विदाई दी।बताया गया कि ग्राम भेड़सर से पहली बार किसी युवक का चयन सेना के जवान के रूप में हुआ है, जिससे पूरे गांव में गर्व और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया और दुष्यंत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

         इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर एवं पूर्व जनपद सभापति परमेश्वरी महेंद्र साहू ने दुष्यंत साहू को श्रीफल, शाल और फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई देते हुए कहा कि ऐसा अवसर हर किसी के भाग्य में नहीं आता। देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और यह हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम में ग्राम सरपंच डिकेश्वरी लोकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने दुष्यंत को शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा में सफल होने की कामना की

No comments