Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद तहसील के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई "मां कर्मा जयंती

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- कुरूद तहसील साहू समाज के अंतर्गत कुरूद नगर, बगौद, बीरेझर, भैसमुंडी और मेंडरका में भक्तमाता कर्मा जयंती श्रद्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- कुरूद तहसील साहू समाज के अंतर्गत कुरूद नगर, बगौद, बीरेझर, भैसमुंडी और मेंडरका में भक्तमाता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद मां कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया गया। तहसील साहू समाज के अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने अपने तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर समाजजनों को माता कर्मा जयंती की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में भक्तमाता कर्मा की जयंती मनाई जा रही है। माता कर्मा ने भगवान जगन्नाथ को खिचड़ी का भोग लगाया था, जिसकी परंपरा आज भी जगन्नाथ पुरी में निभाई जा रही है।

              उन्होंने कहा कि साहू समाज एक संगठित और प्रगतिशील समाज है। माता कर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि माँ कर्मा साहू तेली समाज की आराध्य देवी हैं, जिनका जन्म पापमोचनी एकादशी संवत् 1073, सन् 1017 ई. में हुआ था। माता कर्मा ने अपने समर्पण भाव और अनुपम भक्ति से समाज को श्रद्धा और विश्वास की शक्ति का परिचय कराया तथा समस्त मानव समाज को समरसता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि जब-जब निश्चल भक्ति और नारी शक्ति की चर्चा होगी, तब-तब माता कर्मा को भक्त शिरोमणि एवं नारी शक्ति जागरण की अग्रणी वीरांगना के रूप में याद किया जाएगा। विश्ववंदनीय कर्मयोगिनी लोकमाता कर्मा को शत-शत नमन।

      कार्यक्रम में गौकारण साहू (उपाध्यक्ष जिला पंचायत), मालकराम साहू, रामचरण साहू (परिक्षेत्रीय अध्यक्ष), लेखराम साहू (तहसील उपाध्यक्ष), गायत्री साहू (तहसील उपाध्यक्ष), भूपेंद्र साहू, रामप्यारे साहू, नरसिंग साहू, लखन साहू, वीरेंद्र साहू, रिखीराम साहू, सनत साहू, ठाकुरराम साहू, हरिनारायण साहू (परिक्षेत्रीय अध्यक्ष), पोषण साहू, गौतम साहू, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

No comments