Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छाती में कर्मा जयंती पर सर्व समाज का हुआ सम्मान, निकली कलश यात्रा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्रामीण साहू समाज छाती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम और श्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्रामीण साहू समाज छाती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद गांव की गलियों में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बाजा-गाजा और पटाखों के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से गली भ्रमण किया।

             कथा-पूजन के उपरांत सर्व समाज के प्रमुखों, ग्राम पंचायत छाती के जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों तथा प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में माता कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी एवं खिचड़ी की महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में समाज के महिला-पुरुष एवं प्रबुद्धजन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।उक्त जानकारी ग्रामीण साहू समाज छाती के संरक्षक नरेंद्र कुमार साहू ने दी।

No comments