छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- झूलेलाल जयंती के अवसर पर शहर में भव्य और श्रद्धामय वातावरण देखने को मिला। ओंकार साहू सिंधी समाज द्वारा निकाली ...
धमतरी:- झूलेलाल जयंती के अवसर पर शहर में भव्य और श्रद्धामय वातावरण देखने को मिला। ओंकार साहू सिंधी समाज द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए, जो देर रात तक चली और “आयो लाल झूलेलाल” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि झूलेलाल जयंती हमें प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देती है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
यह शोभायात्रा कोष्टापारा से प्रारंभ होकर गणेश चौक, सदर बाजार, गोल बाजार और घड़ी चौक होते हुए बनिया तालाब के पास समाप्त हुई। रथ पर विराजित भगवान झूलेलाल की आकर्षक मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह घरों के चौखट पर हजारों दीप जलाकर लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
यह आयोजन चेट्रीचंड महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित किया गया। धमतरी में 5 दिनों तक चले इस पर्व का समापन भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के साथ हुआ, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा आमापारा धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां समाज के सदस्यों के साथ-साथ शहर के अन्य नागरिकों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही झूलेलाल मंदिर में आरती, पल्लव और अरदास जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह महोत्सव 16 मार्च से 20 मार्च तक चला और इस वर्ष शोभायात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे शहर में भक्ति, उल्लास और एकता का संदेश प्रसारित हुआ।


No comments