नगरी-कुकरेल में भारतीय किसान संघ का गठन, किसानों ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भारतीय किसान संघ धमतरी जिले में संगठन विस्तार के तहत नगरी एवं कुकरेल तहसीलों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर, जिला मंत्री दुलार सिंह, पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार (कुरूद) एवं ग्राम प्रभारी राजकुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। तहसील नगरी में अध्यक्ष पद पर तुलसीराम साहू (वकील, ग्राम छिपली) का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में नरेश मांझी (बेलर बाहरा), सचिव सचिन सिरधन (ठेनही) तथा कोषाध्यक्ष बंसीलाल सोरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में रत्नूराम, निर्भय देवनाथ ध्रुव, मुरली ध्रुव, डायमंड सुरी, नारद राम ध्रुव, रेखराज निषाद, रामेश्वर, साधुराम साहू, पवन किरण, रमेश साहू, जागेश्वर, ब्रेकराज निषाद, राजेश कुमार, दीनदयाल कश्यप, मानकराम सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

           इसी प्रकार तहसील कुकरेल में अध्यक्ष पद पर दिलीप साहू, उपाध्यक्ष अकबर मंडावी, सचिव संजय कुमार नेताम तथा वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में मेहतरू राम साहू का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में संतोष साहू, अश्वनी ठाकुर, सुंदर सिंह ध्रुव, टैलेश्वर ठाकुर, कुंजीलाल, संजय नेताम, उत्तम साहू, हेमलाल ध्रुव, संतोष यादव, सुभाष साहू, हरक साहू, देवचरण सिंह, टेमन साहू, राजकुमार मरकाम, सहदेव ध्रुव, माकरदोना सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। इसके पश्चात बेलर गांव में भी किसान संघ के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरिराम ध्रुव, यशकरण पटेल, ऋषभ सोनी, टिकेश्वर देवांगन, टेकराम पटेल, चंद्रशेखर आडिल, सुभाष साहू, तुलसीराम यादव, पीला राम, रामसुख, चंद्र मरकाम, कोमल देवांगन, अर्जुन, नीलांबर साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।बैठक में तीनों तहसीलों के किसानों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा किसान हितों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top